इस्कॉन यूथ फोरम वाराणसी की अनूठी पहल: फूलों की होली भजन क्लबिंग से युवाओं को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

भारतीय परंपराओं की पवित्रता और आध्यात्मिक स्वरूप को पुनर्जीवित करने तथा युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के उद्देश्य से ISKCON यूथ फोरम वाराणसी द्वारा “फूलों की होली भजन क्लबहिंग” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन युवाओं को होली के वास्तविक आध्यात्मिक आनंद से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

आधुनिक दौर में जहां होली का स्वरूप नशा, रासायनिक रंगों और अव्यवस्थित भीड़ तक सीमित होता जा रहा है, वहीं यह कार्यक्रम सात्विक, सुरक्षित और सांस्कृतिक वातावरण में उत्सव मनाने का विकल्प प्रस्तुत करेगा। आयोजन में 1100 किलोग्राम पुष्पों से भगवान का दिव्य अभिषेक एवं फूलों की होली खेली जाएगी, साथ ही 20 पवित्र द्रव्यों से भव्य अभिषेक संपन्न होगा। “Namaras” बैंड द्वारा भक्तिमय कीर्तन और आध्यात्मिक संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी तथा श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्रसादम् (सात्विक भोजन) का वितरण भी किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि युवाओं को भारतीय संस्कृति, भक्ति और संतुलित जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।



Post a Comment

Previous Post Next Post