के टीवी द्वारा वार्ड नंबर 79 के बेनिया क्षेत्र में सीवर के पानी से जूझ रहे लोगों की समस्या को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। खबर प्रसारित होने के तुरंत बाद नगर निगम की टीम सक्रिय हुई और देर रात तक मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान में जुटी रही।क्षेत्रीय सभासद इंद्रेश सिंह, संबंधित जेई एवं नगर निगम कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सीवर लाइन की सफाई और जाम हटाने का कार्य कराया। लंबे समय से गंदे पानी और बदबू से परेशान स्थानीय लोगों को राहत मिली। समस्या के समाधान के बाद क्षेत्रवासियों में खासकर त्योहार के मौके पर खुशी का माहौल देखने को मिला।
स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि नगर निगम भविष्य में भी इसी तरह तत्परता दिखाते हुए सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखेगा। साथ ही लोगों ने मांग की कि होलिका दहन के दौरान कूड़ा-कचरा डालने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में माइक से जागरूकता अभियान चलाया जाए। यदि इसके बावजूद लोग न मानें तो जिन घरों से कूड़ा होलिका में फेंका जा रहा है, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए।क्षेत्रवासियों का कहना है कि सरकार स्वच्छता को लेकर गंभीर है, ऐसे में जनभागीदारी और प्रशासनिक सख्ती दोनों जरूरी हैं, तभी स्वच्छ और स्वस्थ वार्ड की परिकल्पना साकार हो सकेगी।

