सारनाथ पुलिस की सतर्कता से 6 साल का मासूम सुरक्षित घर पहुँचा

वाराणसी। सारनाथ क्षेत्र में मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी एवं पुराना पुल चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने 6 वर्षीय मासूम बच्चे को उसके परिवार से सकुशल मिलाया।जानकारी के अनुसार पंचकोशी चौराहे के पास एक 6 साल का बच्चा, जिसका नाम विष्णु बताया गया, भटकता हुआ मिला। बच्चे की स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए उसकी पहचान और परिजनों की तलाश शुरू की। अथक प्रयासों और त्वरित कार्रवाई के चलते महज 2 घंटे के भीतर बच्चे के परिवार का पता लगा लिया गया।

बाद में बच्चे को उसके पिता अनिल कुमार, निवासी रसूलगढ़, के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।बच्चे के सुरक्षित मिलने पर हर्षित परिजनों ने वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम के इस नेक कार्य की सराहना की है।इस सराहनीय पहल से एक बार फिर वाराणसी पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदना सामने आई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post