बरेका न्यू ब्लॉक शॉप का महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया गहन निरीक्षण

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने 26 फरवरी 2026 को बरेका कर्मशाला स्थित न्यू ब्लॉक शॉप एवं मेंटेनेंस शॉप का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य विभिन्न परियोजनाओं के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को नई दिशा प्रदान करना रहा।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने निर्माणाधीन परियोजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और तकनीकी मानकों के पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने, सुरक्षा मानकों के पूर्ण अनुपालन तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा करने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं सर्वोत्तम इंजीनियरिंग तकनीकों के अनुरूप संपन्न किए जाएं, ताकि उत्पादन क्षमता और कार्यकुशलता में और अधिक वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (ई.एल. परियोजना) कौशलेश सिंह, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (डीजल, पीओएच) एस.बी. पटेल, उप मुख्य इंजीनियर साकेत एवं उप महाप्रबंधक सागर उपस्थित रहे।महाप्रबंधक द्वारा किया गया यह निरीक्षण बरेका में चल रही अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण पहलों की प्रगति की समीक्षा तथा भावी उत्पादन आवश्यकताओं की तैयारी के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post