बीते 21 जुलाई को आगरा से काशी भ्रमण करने आई कमला नगर की रहने वाली अर्चना गुप्ता (55 वर्ष) नौका विहार करते हुए गंगा में गिर गई थी। अब घटना के 5 दिन बाद उनका शव मार्कंडेय महादेव के पास गंगा जी में बरामद हुआ है।
महिला को ढूंढने के लिए जल पुलिस व NDRF की कई टीमें लगाई गई थीं। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई है। महिला के पति कृष्ण कुमार को भी सूचित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, आगरा के कमला नगर की रहने वाली अर्चना गुप्ता (55 वर्ष) रविवार की रात में गंगा आरती देखने के बाद नौका विहार करते हुए अस्सी घाट के सामने पहुंची।
अस्सी घाट के सामने पहुंचने पर नौका विहार के दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण अर्चना गंगा नदी में गिर पड़ी। वही स्थानी लोगों का कहना था कि नाव में बैठी महिला को पीछे से आए नाव टक्कर मार दी थी, जिससे महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा नदी में गिर गई।
महिला के गंगा में गिरते ही उनके पति कृष्ण कुमार गुप्ता समेत अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। महिला के पति ने तत्काल पुलिस और कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी। इसी दौरान नाव चला रहा नाविक भी महिला को बचाने के लिए गंगा में कूद गया, लेकिन पानी की धारा तेज होने के कारण पता नहीं चला।
बता दें कि कृष्ण कुमार गुप्ता अपनी पत्नी अर्चना गुप्ता सहित अन्य साथ लोगों के साथ शनिवार सुबह आगरा से शहर पहुंचे थे। वह गोदौलिया इलाके में किसी होटल में रुके थे। सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन करने के बाद काशी भ्रमण किया। इसके बाद शाम को गंगा आरती और नौका विहार करने के लिए निकले थे। इसी दौरान अनहोनी घट गई। वहीं 5 दिनों से कृष्ण कुमार अपनी पत्नी को खोजने में लगे हुए थे।
कृष्ण कुमार सहित उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि हमारी पत्नी के लाश को खोज देगा, उसे मुंह मांगा इनाम दूंगा। शुकवार को कृष्ण कुमार गुप्ता के पत्नी का शव मारकंडेय महादेव के पास मिला। जिसकी सूचना पुलिस को और कृष्ण कुमार को दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
वही बीते गुरुवार को अपने मामा का दाहसंस्कार करने पटना के कृष्ण नगर से परिजनों के साथ आए गोलू कुमार 18 वर्षीय का भी अब तक पता नही लग पाया हैं।