गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव के द्वारा पराडकर स्मृति भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी, जिसमें उन्होंने बताया कि इस बार 01 नवम्बर को 5244वां गोवर्धन पूजनोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा, जिसमें हथुआ मार्केट, चेतगंज से आरम्भ होने वाली विशाल शोभा यात्रा गोवर्धन धाम पर पहुँच कर जनसभा में परिवर्तित हो जायेगी।
गोवर्धन धाम के विशाल मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ "गोवर्धन श्री" सम्मान आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेन्द्र यादव सांसद आजमगढ़ एवं मुख्य वक्ता के रूप में राज्यमंत्री, गिरिश चन्द्र यादव होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विनोद यादव द्वारा किया जायेगा। समिति द्वारा बताया गया कि समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए उल्लेखनीय योगदान हेतु 10 विशिष्ट लोगों को 'गोवर्धन श्री' सम्मान से सम्मानित किया जायेगा, पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से प्रकाश यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, जय प्रकाश यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।