वीर बाल दिवस पर अधिवक्ताओं ने ऊधम सिंह की प्रतिमा से राजेन्द्र प्रसाद घाट तक मार्च निकाला। उनके हाथो मे वीर बाबा जोरावार सिंह व वीर शहीद बाबा फतेह सिंह व गुरू गोविन्द सिंह महाराज के बड़े बड़े कट आउट थे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तिरंगा भी लहराया।अधिवक्ता रास्ते भर वीर बालक अमर रहे,चारो साहिबजादे अमर रहे,गुरू गोविन्द सिंह महाराज अमर रहे,भारत माता की जय,हर हर महादेव के गगनभेदी नारे लगाते रहे थे। यह कार्यक्रम सोनाचंल फाउंडेशन , व्यापार मंडल, अधिवक्ता संगठनो की तरफ से आयोजित किया गया था। राजेन्द्र प्रसाद घाट पर कट आउट के सामने 321 दिये जलाये और 321 साल पुरानी शहादत को याद किया।
32 फायर की सलामी भी दी गई ।साथ ही शहीदो की याद मे गंगाघाट पर आरती भी की गयी। दीपदान व आरती करने वालो मे सोनांचल फाउंडेशन के सचिव राजेश तिवारी,बनारस बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश तिवारी ,बनारस बार के पुर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा,पुर्व महामंत्री नित्यानन्द राय,विनोद पांडे भैयाजी,पवन पाठक,अजय मिश्रा,कृष्णकांत सिंह,पुर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामप्रकाश दुबे ,माधव पांडे,सुनील सिंह,जयदेवगुप्ता,व्यापार मंडल के अजीत सिंह बग्गा प्रमुख रूप से मौजुद रहे।