इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की वाराणसी शाखा की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। देर रात घोषित परिणाम के अनुसार मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसपी सिंह अध्यक्ष, डॉ. अनुराग टंडन अध्यक्ष इलेक्ट और डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी सचिव निर्वाचित हुए।
अध्यक्ष पद पर डॉ. एसपी सिंह ने डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह को 252 मतों से पराजित किया। वहीं अध्यक्ष इलेक्ट पद पर डॉ. अनुराग टंडन ने डॉ. मधु अग्रवाल को 272 मतों से शिकस्त दी। सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला था। इसमें डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने डॉ. अतुल सिंह को 188 वोटों से हराया। वहीं उपाध्यक्ष के तीन पदों पर छह दावेदार थे।
इनमें डॉ. शालिनी टंडन, डॉ. सीकेपी सिन्हा और डॉ. मनीष जिंदल विजयी हुए। वहीं संयुक्त सचिव के दो पदों पर डॉ. संजय पटेल और डॉ. संजय गर्ग जीते। वित्तीय सचिव पद पर डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने डॉ. अमित सिंह को 193 मतों से पराजित किया