वाराणसी के गोदौलिया विधुत उप केन्द्र में भगवान विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी सजावट, फूलों और पारंपरिक विधानों के साथ सजाया गया। पूजा स्थल पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति और चित्र के सामने कलश स्थापित किया गया, जिसके साथ विधि-विधान का पालन करते हुए आर्चाय विनय कुमार शास्त्री ने पूजा पाठ कराया। इस अवसर पर राजेंद्र पाल ने औजारों के साथ भगवान विश्वकर्मा का विशेष पूजन किया।कार्यक्रम में विधुत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से तपन चटर्जी, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार चौधरी, उपखंड अधिकारी शुभम् जैन, अवर अभियंता संजय कुमार, महेश प्रसाद गौड़, विष्णु कांंत सिंह, इमरान, रमेश, अशोक राम, सकल, रविन्द्र चौरसिया आदि ने पूजा में भाग लिया।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से सुरक्षित कार्य और विद्युत विभाग में सुचारु संचालन की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को प्रदर्शित करना था, बल्कि कर्मचारियों के बीच एकता और समर्पण की भावना को भी मजबूत करना था।