गोला दीनानाथ वार्ड में पेयजल पाइपलाइन बदलने के कार्य का हुआ शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में गोला दीनानाथ वार्ड में लगभग 1100 मीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बदलने के कार्य का शुभारंभ किया गया। यह कार्य करीब 60 से 65 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद संजय कुमार केशरी की उपस्थिति में किया गया। यह कार्य शहर दक्षिणी के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी तथा महापौर अशोक तिवारी के निर्देशन में प्रारंभ हुआ है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह डब्बू, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिवेश सिंह, दिनेश सिंह, गोपाल गुप्ता, अंकुर मेहरोत्रा, राजेश जायसवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने बताया कि नई पाइपलाइन बिछने से जलापूर्ति की समस्या से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में इस विकास कार्य को लेकर खुशी का माहौल है।





Post a Comment

Previous Post Next Post