योगी सरकार का मीठा तोहफा किसानों को 3,000 करोड़ का फायदा

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को राहत देते हुए पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में 30 प्रति कुन्तल की बढ़ोतरी की है। अब अगेती गन्ना 400 प्रति कुन्तल और सामान्य गन्ना 390 प्रति कुन्तल के भाव से खरीदा जाएगा। इस निर्णय से प्रदेश के गन्ना किसानों को लगभग 3,000 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान होगा।गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा“गन्ना किसान केवल उत्पादक नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के सशक्त स्तंभ हैं। किसानों के परिश्रम का सम्मान करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि योगी सरकार के कार्यकाल में अब तक 2.90 लाख करोड़ का रिकॉर्ड भुगतान किया गया है, जो पिछली सपा-बसपा सरकारों से 1.42 लाख करोड़ अधिक है।प्रदेश में वर्तमान में 122 चीनी मिलें संचालित हैं। पारदर्शी नीतियों के चलते उद्योग में 12,000 करोड़ का निवेश आया है। बीते आठ वर्षों में 4 नई मिलें स्थापित, शुरू और 42 मिलों की क्षमता में विस्तार किया गया है।स्मार्ट गन्ना किसान’ प्रणाली ने गन्ना खरीद प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल बना दिया अब पर्चियां सीधे मोबाइल पर आती हैं और भुगतान सीधे किसानों के खातों में होता है। इस प्रणाली को भारत सरकार ने ‘मॉडल सिस्टम’ घोषित किया है।एथेनॉल उत्पादन में भी उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी बन गया है। राज्य में उत्पादन 41 करोड़ लीटर से बढ़कर 182 करोड़ लीटर तक पहुंचा है, जबकि गन्ना क्षेत्रफल 20 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 29.51 लाख हेक्टेयर हो गया है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post