श्री काशी विश्वनाथ डमरू दल सेवा समिति साल्डा समाज सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में बाबा मसाननाथ की 26वीं भव्य शोभायात्रा 23 मार्च 2026, सोमवार को निकाली जाएगी। इसको लेकर आयोजकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष पुनीत एवं अध्यक्ष मोनू बाबा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा मृत्युंजय महादेव मंदिर के पास स्थित ज्वाला माता मंदिर से प्रारंभ होगी। यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मणिकर्णिका घाट पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मणिकर्णिका घाट पर शोभायात्रा के समापन के साथ ही भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।आयोजकों के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत और काशीवासी भाग लेंगे।

