सेंट के.सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित

चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर सेंट के.सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रवि नंदन तिवारी एवं प्रधानाचार्या तृप्ति तिवारी ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन-अर्चन किया। कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए उनका सम्मान किया गया तथा उपहार भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मां दुर्गा की कृपा विद्यालय एवं समस्त विद्यार्थियों पर बनी रहे, इसी भावना के साथ इस आयोजन को संपन्न किया गया। इस दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देवी के विभिन्न स्वरूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुति दी और उपस्थित लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया।पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों की सुंदर झलक देखने को मिली। उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों में भारतीय परंपराओं और संस्कारों के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।



Post a Comment

Previous Post Next Post