वाराणसी पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, सरकार के 9 साल गिनाए, विपक्ष पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष, खासकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा।मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था ने इंग्लैंड और जापान जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है, जो देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज भारत की वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनी है और दुनिया के बड़े-बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सलाह लेते हैं।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हालात पर बोलते हुए कहा कि भारत हमेशा वार्ता के माध्यम से समस्याओं का समाधान चाहता है, युद्ध का नहीं। वर्तमान परिस्थितियों को उन्होंने वैश्विक कारणों और संसाधनों पर कब्जे की नीयत से उत्पन्न बताया।ऊर्जा संकट पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार दुनिया के 41 देशों से जहां भी संभावना बन रही है, वहां से गैस और तेल आयात कर रही है, ताकि देश में आपूर्ति बनी रहे।





Post a Comment

Previous Post Next Post