बसंत पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन

बसंत पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे सजावट से आकर्षक रूप दिया गया, जिससे पूरा वातावरण खुशियों और उल्लास से भर उठा।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में पारंपरिक नृत्य के साथ-साथ देशभक्ति की झलक भी देखने को मिली। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय की डायरेक्टर करुणा यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “जीवन के अंधकार को केवल ज्ञान के प्रकाश से ही दूर किया जा सकता है।” उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय भारतीय संस्कृति, शिक्षा और रचनात्मकता के विकास का एक सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विवेक श्रीवास्तव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, मानवाधिकार आयोग), प्रदीप अग्रहरी (भाजपा महानगर अध्यक्ष) एवं डॉ. वैभव राज मिश्रा (प्रख्यात चिकित्सक) उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डीटी अवार्ड एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान रहा। संचालन विद्यालय की कोऑर्डिनेटर अर्चिता शुक्ला ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण—अर्चिता शुक्ला, शिवानी यादव, सीमा पाण्डेय, कौशिक चतुर्वेदी, हिमांशु गुप्ता, भावना शाही सहित अन्य शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला।



Post a Comment

Previous Post Next Post