महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: तरबूज के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 1.12 करोड़ का गांजा जब्त

महासमुंद, छत्तीसगढ़: पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले में चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से करीब 1.12 करोड़ रुपये कीमत का गांजा बरामद किया गया है, जिसे बड़ी चतुराई से तरबूज की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था।पुलिस के अनुसार, यह गांजा ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने महासमुंद में वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई।

जांच के दौरान पहले वाहन में तरबूज की बोरियां दिखाई दीं, लेकिन जब पुलिस को शक हुआ और बोरियों को हटाकर देखा गया, तो नीचे बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.12 करोड़ रुपये बताई जा रही हैपुलिस ने मौके से तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post