संभल: संभल के एसपी केके बिश्नोई इन दिनों अपने निजी समारोह को लेकर चर्चा में हैं। राजस्थान में आयोजित उनकी हल्दी सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने पिता के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।हल्दी समारोह के दौरान पारिवारिक माहौल बेहद खुशनुमा रहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एसपी बिश्नोई अपने पिता के साथ खुशी-खुशी झूमते हुए डांस कर रहे हैं, जिसे वहां मौजूद परिजन और मेहमान खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
समारोह की एक और खास झलक में उनके माता-पिता उन्हें खीर खिलाते हुए नजर आए। इस दौरान पारंपरिक रस्मों के साथ परिवार के बीच भावुक और खुशियों भरे पल देखने को मिले।यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग एसपी बिश्नोई के इस पारिवारिक और सरल अंदाज की सराहना कर रहे हैं।
Tags
trendig

