रेवाड़ी (हरियाणा): हाईटेक जेल से 2 कैदी फरार, सुरक्षा पर उठे सवाल

हरियाणा के रेवाड़ी स्थित हाईटेक जेल से उत्तर प्रदेश के दो बंदी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों कैदियों ने जेल की दीवार पर सीढ़ी लगाकर भागने की योजना को अंजाम दिया।घटना का खुलासा उस समय हुआ जब शाम के समय कैदियों की नियमित गिनती की गई। गिनती में दो बंदी कम पाए गए, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी (IG) भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।फिलहाल पुलिस ने फरार कैदियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। साथ ही, जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post