बुलंदशहर में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, डंपर पलटने से 2 मजदूरों की मौत, 2 घायल

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: जिले में सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर काम कर रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आकर चार मजदूर दब गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर सड़क पर पड़ी रोड़ी (गिट्टी) पर फिसल गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान वाहन का एक्सल रॉड टूट गया और डंपर पलट गया।हादसे में दबे चार मजदूरों को तुरंत स्थानीय लोगों और अन्य श्रमिकों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो मजदूरों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तमच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सड़क पर पड़ी ढीली रोड़ी और वाहन की तकनीकी खराबी मानी जा रही है।स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post