गाजियाबाद में एक चौंकाने वाली घटना में बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने अपने ही मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व सैनिक है और लंबे समय से छुट्टी को लेकर मैनेजर से उसका विवाद चल रहा था।घटना के दिन भी दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद गार्ड ने गुस्से में आकर गोली चला दी। आरोपी का कहना है कि मैनेजर उसे महिलाओं के सामने डांटता था और छुट्टी नहीं देता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।
वारदात के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने कार्यस्थल पर बढ़ते तनाव और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tags
trendig

