बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल प्रह्लादघाट में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के उपप्रबंधक मंजुल पाण्डेय के करकमलों द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मंजुल पाण्डेय ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए अभिभावकों को बधाई दी और बच्चों को भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। उनके उत्साहवर्धक शब्दों से कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय की प्रधानाचार्या स्नेहलता पाण्डेय ने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों—विधी वर्मा, पायल कुमारी, देव गुप्ता, मो. अर्शाम, मनविता अग्रहरी, जैन अब्दुलाह, लक्ष्मी मिश्रा, विदुशी गुप्ता, इंशा इमरान, उम्मे अबिहा, अनम अंसारी, निधी वर्मा, आर्यन दुबे एवं आशीर्वाद जायसवाल—सहित अन्य छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।कार्यक्रम के सफल संचालन में सुरज सैनी, अभिषेक मालवीय, चन्दन चौधरी, राजश्री सप्रे, किशोरी देवी श्रीवास्तव एवं ममता मेहरोत्रा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह के अंत में सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

