नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा NCR का नया ग्लोबल गेटवे

ग्रेटर नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) को विश्व स्तर पर नई पहचान देने जा रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब पूरी तरह तैयार है। लगभग ₹11,200 करोड़ की लागत से निर्मित यह आधुनिक एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े एविएशन हब में से एक बनने की ओर अग्रसर है।इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का उद्घाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन के साथ ही यह एयरपोर्ट दिल्ली-NCR में बढ़ते एयर ट्रैफिक का दबाव कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रमुख बातें परियोजना लागत: ₹11,200 करोड़ उद्घाटन तिथि: 28 मार्च उद्घाटनकर्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्देश्य: NCR को अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी का नया केंद्र बनानाक्या होगा फायदा?अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बेहतर सुविधा दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव में कम क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावाNCR को ग्लोबल एविएशन मैप पर नई पहचानसरकार का दावा है कि यह एयरपोर्ट आने वाले वर्षों में भारत के सबसे व्यस्त और अत्याधुनिक एयरपोर्ट्स में शामिल होगा, जिससे न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश को आर्थिक मजबूती मिलेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post