वाराणसी: पवित्र महीने Ramadan के 29वें दिन चांद न दिखने के कारण Eid al-Fitr एक दिन के लिए टल गई। इसी के चलते शुक्रवार को वाराणसी की लगभग 500 मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई।नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए। प्रशासन ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी करते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई मस्जिदों में नमाज दो शिफ्टों में कराई गई।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चांद दिखने के बाद ही ईद मनाई जाती है। चांद न दिखने की वजह से अब ईद कल मनाए जाने की संभावना है।प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है, और नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की पुष्टि की है।
Tags
trendig

