अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

राम नवमी के पावन अवसर पर रामलला के मंदिर में आज भव्य सूर्य तिलक का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 9 मिनट तक सूर्य की विशेष किरणें भगवान के ललाट पर पड़ीं, जिससे मंदिर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए देश-विदेश से लगभग 10 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भारी भीड़ देखने को मिली और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

मंदिर प्रबंधन और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से इस आयोजन के लिए विशेष तैयारी की गई थी। आधुनिक तकनीक की मदद से सूर्य की किरणों को सीधे रामलला के मस्तक तक पहुंचाया गया।भक्तों ने इस दिव्य दृश्य को अपने जीवन का यादगार क्षण बताया। प्रशासन ने भीड़ को संभालने के लिए पूरे शहर में विशेष व्यवस्था की थी।


Post a Comment

Previous Post Next Post