बंद मकान में लाखों की चोरी, नकदी व आभूषण लेकर फरार हुए चोर

शिवपुर थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर स्थित सेंट्रल जेल रोड पर काली माता मंदिर के सामने एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक अमित दीपक सोनकर के घर के दूसरे तल पर चोरों ने चैनल गेट, दरवाजा और आलमारी का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने घर में रखे करीब 15 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और लाखों रुपये के कीमती आभूषण चोरी कर लिए।घटना की सूचना और पुलिस की कार्रवाईपीड़ित द्वारा घटना की जानकारी तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल की और वापस लौट गई। हालांकि, अभी तक चोरी के मामले में ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

थाना प्रभारी का बयानमामले को लेकर जब थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा से बात की गई तो उन्होंने पहले घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई, लेकिन बाद में कहा कि उन्हें मामले की सूचना मिली है और जांच करवाई जा रही है।इलाके में दहशत का माहौललगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post