उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बरेली-मथुरा हाईवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया है।प्राथमिक जांच में हादसे का कारण ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और लापरवाकेही बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।


