मॉनसून की रफ्तार पर ब्रेक, देशभर में बादल कम; सैटेलाइट तस्वीरों से बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है। सैटेलाइट तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि कई हिस्सों में बादलों की मौजूदगी कम हो गई है, जिससे बारिश की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। खासकर मध्य और पश्चिमी भारत में मॉनसून की सक्रियता कमजोर पड़ने के संकेत मिले हैं।भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून फिलहाल आगे बढ़ने के बजाय ठहराव की स्थिति में है। इसका असर यह हुआ है कि कई राज्यों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा रही है। उत्तर और मध्य भारत के कई इलाकों में बारिश की कमी के कारण तापमान फिर से बढ़ने लगा है और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वैश्विक मौसमी कारकों और वायुमंडलीय बदलावों के चलते मॉनसून की प्रगति प्रभावित हुई है। इसके कारण बादलों का निर्माण कम हुआ और वर्षा का दायरा सीमित हो गया है।हालांकि मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि जून के अंतिम सप्ताह में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है। इसके साथ ही देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना है।इधर, बारिश की कमी का असर खेती पर भी पड़ने लगा है। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे पर्याप्त बारिश होने तक बुवाई को लेकर सावधानी बरतें, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।






Post a Comment

Previous Post Next Post