लहरतारा-चितईपुर समेत कई क्षेत्रों में सुधरेगी पेयजल और सीवर व्यवस्था, 2,899 करोड़ रुपये होंगे खर्च

वाराणसी में पेयजल और सीवर की समस्या दूर करने के लिए बड़े स्तर पर काम करने की तैयारी है। अमृत-2.0 के तहत मंजूर सात परियोजनाओं के जरिए शहर के उन इलाकों में सुविधाएं पहुंचाने पर जोर रहेगा, जहां आबादी बढ़ने के साथ पानी की आपूर्ति और सीवर नेटवर्क की जरूरत भी बढ़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इन परियोजनाओं के लिए धनराशि को मंजूरी दी गई।

योजना में पुराने शहर के साथ नए विकसित हो रहे इलाकों को भी शामिल किया गया है। ट्रांस वरुणा क्षेत्र के डिस्ट्रिक्ट-2बी और 2सी जोन में मौजूदा व्यवस्था का विस्तार और सुधार होगा। वहीं, लहरतारा और चितईपुर में भी पेयजल व सीवर नेटवर्क विकसित किया जाएगा। परियोजनाओं से करीब 8.22 लाख लोगों को बेहतर पेयजल और 8.52 लाख लोगों को सीवर सुविधा मिलने की उम्मीद है।


सातों परियोजनाओं के लिए कुल 2,899.62 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार और निकाय की हिस्सेदारी के साथ अन्य खर्च भी शामिल हैं। ये परियोजनाएं वाराणसी और लखनऊ से संबंधित हैं। इनके जरिए शहरी बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और लोगों तक जरूरी नागरिक सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने की योजना है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post