रोहनिया में भाजपा किसान मोर्चा की पहली क्षेत्रीय बैठक संपन्न, 16 जिलों के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

वाराणसी के रोहनिया स्थित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा की पहली क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में काशी क्षेत्र के 16 जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। बैठक में संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत बनाने के साथ किसानों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याएं सुनने और समाधान के लिए प्रयास करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाना तथा किसानों के बीच पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाना है। इस अवसर पर काशी क्षेत्र किसान मोर्चा के अध्यक्ष राम विलास पाल ने कहा कि किसान मोर्चा की असली ताकत गांवों में रहने वाले किसान और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके हितों के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष देवदत्त शुक्ला, काशी क्षेत्र किसान मोर्चा अध्यक्ष राम विलास पाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, के.एन. पांडेय, मनीष पाल, अजीत सिंह, अभय सिंह पटेल और शिवम पाल समेत 16 जिलों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के समापन पर संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने, किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post