मानव कल्याणार्थ हेतु आदि शक्ति दुर्गा मंदिर प्रांगण दुर्गाकुंड में नौ दिवसीय 22वां चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ का शुभारंभ 11 फरवरी को मंगल कलश यात्रा से होगा।
महायज्ञ में वैदिक विद्वानों संत महात्माओं की देखरेख में कथा, देवी महात्म्य वर्णन दुर्गा सप्तशती पाठ सहित विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए मंदिर प्रांगण में यज्ञ स्थल का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। यह जानकारी महायज्ञ के आयोजक व मंदिर के महंत पंडित रमेश महाराज ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी
Tags
Trending