बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

 वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर काजीसराय बाजार में रविवार देर रात बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा उसका साथी गंभरी रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा है। इधर, दूसरी घटना काजीसराय ओवरब्रिज पर हुई। कार को बचाने में डीसीएम पलट गई। इससे बहुत देर तक उस लेन पर यातायात बाधित हो गया। बड़ागांव थाना क्षेत्र के तीनघरवां, पुआरी कला निवासी अश्वनी कुमार (26) अपने गांव के ही रहने वाले सुभाष कुमार के साथ प्लंबर का काम करता था। रविवार को अश्वनी और सुभाष चौकाघाट काम के लिए गए थे। देर रात दोनों पल्सर बाइक से घर लौट रहे थे।



 काजीसराय बाजार में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया।घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां अश्वनी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुभाष का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि दो भाई और दो बहनों में अश्वनी सबसे बड़ा था। घर की पूरी जिम्मेदारी भी अश्वनी के ऊपर ही थी। घटना से परिजनों में मातम पसरा है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post