केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के संस्थापक ने एक गुट के अध्यक्ष को किया बर्खास्त

 केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के संस्थापक कर्नल रंजीत उपाध्याय ने बताया है कि केंद्रीय ब्राह्मण महासभा जो मेरे द्वारा  पंजीकृत कराई गई थी। किन्ही कारणों से यह संस्था तीन भागों में विभक्त हो गई थी। मुझसे तीनों गुटों के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने एकता का आग्रह किया। जिसके लिए बैठक की गयी जिसमे सभी पदाधिकारी सदस्य एकीकरण के लिए सहमत थे, लेकिन एक गुट के अध्यक्ष पंडित कमलाकांत उपाध्याय ने इस संदर्भ में वार्ता करने से ही इन्कार कर दिया। 



ऐसे में मैं संगठन हित में असंवैधानिक रूप से अधिवेशन करने की जिद पर अडे पं० कमलाकांत उपाध्याय को वरिष्ठ पदाधिकारियों सदस्यों की सहमती से उन्हें तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष पद से बर्खास्त करता हूँ। इसके साथ ही उनकी जगह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एड0 पंडित विवेक शंकर तिवारी को तत्काल प्रभाव से कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करता हूँ।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post