दखल संगठन की ओर से लंका बीएचयू गेट पर प्रदर्शन सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा में शामिल सदस्यों ने कहा की उन्नाव में गैंग रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के उद्देश्य से आज ये कार्यक्रम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर, 2021 को उन्नाव के लादखेड़ा गांव में 11 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ। 13 फरवरी, 2022 को अरुण, अमन और सतीश दुबारा से 11 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये।
पीड़िता की माँ की शिकायत पर आरोपियों को पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। इस बीच कोर्ट ने आरोपियों को जमानत दे दिया। 17 अप्रैल 2023 की रात दोनों आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ नाबालिग दलित पीड़िता के घर पहुंचे। पीड़िता के कहे अनुसार वे केस में सुलह का दबाव बना रहे थे। फिर गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता और उसकी मां के विरोध करने पर उनको लाठी-डंडे से पीटा। जान से मारने की धमकी दी। फिर आरोपियों ने उनके घर में आग लगा दी। आग में पीड़िता का 7 महीने का बेटा और 2 महीने की बहन गंभीर रूप से झुलस गए। हम उन्नाव की इस पीड़िता के समर्थन में आज खड़े है।