थाना सिगरा एवं क्राइम ब्रांच की सयुक्त पुलिस टीम द्वारा गांधी नगर सोनिया थाना क्षेत्र सिगरा में घर के अन्दर आलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 18 लाख रुपए के आभूषण की चोरी करने वाले 05 नफर अभियुक्तों को थाना बारादरी क्षेत्र जनपद बरेली से गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ
बाजरिया तिराहे थाना क्षेत्र बारादरी जनपद बरेली से करीब 11.00 बजे पांचो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्तगणों को जनपद बरेली से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर कमिश्ररेट वाराणसी लाया गया। अभियुक्तगण से पूछतांछ किया जा रहा है। अभियुक्तगण द्वारा अन्य घटनाएं व उक्त घटना से सम्बन्धित अन्य बाते बतायी गयी जिसके सम्बन्ध में न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमाण्ड हेतु आवेदन किया जायेगा। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।