श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित समाज सेवा विभाग के अंतर्गत श्री अग्रसेन महिला समिति द्वारा 25 वां ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भा,ज,पा, काशी क्षेत्रीय मंत्री पूजा दीक्षित एवं सन्तोष अग्रवाल ने फीता काट कर व दीप प्रज्वलन कर किया।
आयोजको ने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण शिविर लगाया जाता है जिसमे डांस ,ढोलक,व्यूटीशियन ,ज्वेलरी, सिलाई ,मेहंदी सहित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण दिए जाएगे जिसका लाभ आकर इस शिविर में महिलाएं ले इससे रोजगार करने का अवसर मिलेगा। उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से संयोजिका मालनी चौधरी,रीता प्रकाश समाज सेवा मंत्री गिरधर दास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
Tags
Trending
