वाराणसी में लगातार बारिश और गंगा के बढ़ते जलस्तर से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार को पूरे दिन बारिश हुई और शाम तक 30.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। गंगा का जलस्तर 70.29 मीटर तक पहुंचकर स्थिर रहा।
अगस्त में 35 साल बाद रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। सामान्य 245.1 मिमी के मुकाबले इस बार 448 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 82 फीसदी अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक बादल छाए रहने और बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, इस दौरान 1574 लोगों ने घर छोड़े हैं, जिससे प्रशासन की चुनौतियां बढ़ गई हैं।
Tags
Trending


