वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में मंगलवार देर शाम तेज बारिश के दौरान पड़ोसी के घर की ईंट की दीवार अचानक गिर गई। इसकी चपेट में आने से 25 वर्षीय जिलजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जिलजीत तीन भाइयों में मंझले थे और कोचिंग पढ़ाने के साथ परिवार के सेंटरिंग कारोबार में भी सहयोग करते थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव को बरैनी स्थित श्मशान घाट ले जाया गया, जहां मंगलवार-बुधवार की रात करीब 2 बजे अंतिम संस्कार किया गया।
Tags
Trending


