पहले मतदान फिर जलपान इस मंत्र को लोगों को बताने के लिए वाराणसी के प्रबुद्ध जनों ने जनता से अपील की है काशी हिंदू विश्वविद्यालय के न्यूरोलॉजी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट ने काशी वासियों से कहा कि पहले वह मतदान करें क्योंकि वह आपका नैतिक अधिकार है और 5 साल मे एक बार मिलने वाले इस अधिकार से वंचित ना रहे।
वही पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास ने कहा है कि जब हम एक अच्छा प्रत्याशी चुनते हैं क्षेत्र का विकास होता है और उसे चुनने का अधिकार जनता को है तो जनता इस अधिकार का उपयोग जरूर करें ।वहीं अंतरराष्ट्रीय धाविका नीलू मिश्रा ने काशी की जनता से कहा है कि 4 तारीख को मतदान अवश्य करने जाएं इस दिन को छुट्टी का दिन ना बनाएं। वही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मोहल्ले मोहल्ले घूम कर लोगों से मतदान करने की अपील की और उन्हें जागरूक किया।
