स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल की जगतगंज शाखा के विद्यार्थियों द्वारा नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।कक्षा 4 से कक्षा 7 तक के बच्चों ने लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाते हुए सड़को पर निकलकर लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।
नन्हे मुन्ने बच्चे हाथों में तरह तरह के नारे लिखे तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस मतदाता जागरूकता रैली को प्रधानाचार्या रचना अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस रैली में प्रधानाचार्या रचना अग्रवाल, उप प्रधानाचार्या नमिता सिंह, बीना उपाध्याय, अशोक जायसवाल, रेखा यादव, स्मृति अग्रवाल, लाली कपूर सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा विद्यालय के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे।
