शिवपुर थाना क्षेत्र के सरसवा गांव में सिपाही के घर को चोरों ने बनाया निशाना

शिवपुर थाना क्षेत्र के सरसवां गांव में  पुलिस बल में तैनात सिपाही मनोज सिंह के घर मे से जादुई अंदाज में लाखों के आभूषण एवं नगदी को चोरो ने गायब कर दिया। बेखौफ चोरो ने बडे ही इत्मिनान से चोरी को अंजाम दिया।जानकारी के मुताबिक मनोज सिंह आजमगढ़ में सिपाही के पद पर तैनात है। शिवपुर के सरसवां गांव में पैतृक घर है। घर और पत्नी कल्पना सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य रहते है।कल्पना सिंह अपने कमरे का ताला बंद कर छत पर सोने चली गयी। 

जब वो सुबह कमरे का ताला खोलकर अंदर गयी तो बिखरे सामानों को देखकर सन्न रह गयी। उनको ये समझ मे नही आ रहा था कि ताला बंद कमरे में ये सब कैसे हो गया।कल्पना सिंह की अलमारी में से दो सोने के आभूषण और साथ में दो हजार रुपये नगद गायब हो गए। कयास लगाया जा रहा है कि चोरो ने बाउंड्री को फांद कर अंदर प्रवेश किया। घर के मुख्य दरवाजा का ताला खोलकर अंदर घुसे फिर कमरे का ताला खोलकर बड़े ही इत्मिनान से लाखों का माल पार कर दिया। जाते समय दरवाजे के ताला बंदकर भाग गए।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post