नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग हेतु की प्रार्थना

भारत का तीसरा चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' इतिहास रचने के एकदम करीब है. बुधवार का दिन देश और दुनिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है  जब चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जानी है । विक्रम' लैंडर से 'प्रज्ञान' नामक रोवर निकलकर चंद्रमा की सतह पर भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO के लिए कई तरह के सैंपल जुटाएगा, जिनसे चंद्रमा के बारे में मानवता के लिए मूल्यवान जानकारियां मिलने की उम्मीद की जा रही है। भारत के इस मिशन को लेकर पूरी दुनिया की दिलचस्पी इसलिए भी है क्योंकि पृथ्वी के नैचुरल सैटेलाइट (चंद्रमा) के इस हिस्से पर अभी तक कोई देश नहीं पहुंचा है। चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग निश्चित रूप से भारत को स्पेस पॉवर बनाएगी। सबकी निगाहें चंद्रयान-3 की तरफ टिकी हुई है जगह-जगह लोग चंद्रयान की सफल लैंडिंग को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं 

इसी क्रम में सुसुवाही स्थित नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने चंद्रयान की सफलता को लेकर भगवान से प्रार्थना किया। वही बच्चे इस बात को लेकर काफी उत्साहित नजर आए की अगर चंद्रयान सफल लैंडिंग करता है तो यह भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी और विश्व में भारत का नाम गर्व से ऊंचा हो जाएगा। बच्चों ने इसरो के वैज्ञानिकों को भी शुभकामनाएं और बधाई दी है। बच्चों ने आगे कहा कि हमें भी अपने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है। हम भी आगे चलकर वैज्ञानिक ही बनना चाहेंगे और देश का नाम पूरे विश्व में ऊंचा करना चाहेंगे। प्रार्थना के समय नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दिवाकर राय ,प्रबंधक राजेश राय ,और मैनेजर प्रवीण राय के साथ विद्यालय के अध्यापक और सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं  उपस्थित रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post