नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने ध्वज वितरण कर लोगो को किया जागरूक

नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के द्वारा सराय सुरजन वार्ड में गठित "आगाज महिला संगठन" की महिलाओं को समाजसेवी पवन कुमार मौर्य के माध्यम से झंडा वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता ने किया। पवन कुमार मौर्य ने उपस्थित सभी महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस के विषय में जागरूक करते हुए बताया कि हमें यह स्वतंत्रता बहुत कुर्बानियों के बाद मिली है और इसको बनाए रखने के लिए हम सभी को हमेशा तैयार रहना चाहिए। 


हर घर तिरंगा का अभियान भी चल रहा है हम सब की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि इस त्योहार को हर धर्म के साथ मिलकर मनाये और अपने अपने घरों में झंडा लगाये एवं उनका सम्मान भी करे। संस्था के विजय कुमार, मोहम्मद अनीस और किरन देवी ने सभी को झंडा वितरण किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post