भारत के चंद्रायन-3 की सफल लैंडिंग का शिक्षण संस्थानों में हुआ सजीव प्रसारण

सनातन धर्म इंटर कॉलेज के सभागार में भारत के चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मध्य देखा गया। इस अद्भुत अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मण्डल राज शरण सिंह भी उपस्थित रहे । भारतीय चन्द्रयान की सफलता का यह एतिहासिक क्षण मन्त्रमुग्ध करने वाला रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० हरेन्द्र कुमार राय के साथ सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।  कार्यक्रम के अन्त में संयुक्त शिक्षा निदेशक राम शरण सिंह ने छात्रों को अपने उद्बोधन में कहा कि हमे निःसंदेह वैज्ञानिक प्रगति करते हुए अपने देश को वैज्ञानित दृष्टि समुन्नत बनाना है। ताकि हम मंगल मिशन में भी ऐसे ही सफल हो सके। इस ऐतिहासिक उल्लास पर छात्रों में प्रधानाचार्य द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया।

भारत के चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के स्वर्णिम अध्याय का आईआईटी बीएचयू भी गवाह बना। चंद्रयान-3 के चंद्रमा की धरती पर लैंड होते ही लोगो से भरे एबीएलटी और जी-8 हॉल  ’वंदे मातरम’, ’भारत माता की जय’ और ’हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।

संस्थान के ऐनी बेसेंट व्याख्यान संकुल के दो हॉल और इलेक्ट्रिकल विभाग में छात्रों की साइंस एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल द्वारा हॉल संख्या जी-8 छात्रों से खचाखच भरा रहा। सभी इस सुनहरे पल को अपने मोबाइल में कैद करने को व्याकुल रहे। चंद्रयान-3 के पल-पल चंद्रमा की धरती पर पहुचने का सजीव प्रसारण देख तालियां बजती रहीं और चंद्रयान-3 जैसे ही चंद्रमा पर उतरा वैसे ही छात्रों, अधिकारियों और शिक्षकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 

इस अवसर पर एबीएलटी में लाइव प्रसारण देखने के बाद निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन ने इसरो के वैज्ञानिकों समेत देश और दुनिया के सभी भारतीयों को नए गौरव प्राप्त होने की बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि से अंतरिक्ष विज्ञान का अध्ययन कर रहे छात्रों को भी काफी मदद मिलेगी। सजीव प्रसारण के अवसर पर एबीएलटी में अधिष्ठाता रिसर्च एंड डेवलेपमेंट प्रोफेसर विकास कुमार दूबे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर एलपी सिंह आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post