चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद काशी में दिखा उत्साह का माहौल

चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल रहा धर्म नगरी काशी में जहां एक और चंद्रयान की लैंडिंग से पूर्व पूजन पाठ हुआ तो वही सफल लैंडिंग के बाद भी प्रभु को धन्यवाद देते हुए पूजन पाठ किया गया। 

बाबा भोले की नगरी काशी में विशेष पूजन अर्चन हुआ जिसमें बाबा श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक और पूजन अर्चन किया गया मंदिर के समस्त अधिकारियों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद बाबा काशी विश्वनाथ के गर्भ गृह में विशेष पूजन अर्चन करते हुए बाबा का जलाभिषेक किया। 

इसी क्रम मे काशी में चंद्रयान 3 सफलता पूर्वक लैंडिंग पर विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में उत्सव का माहौल रहा। भारत माता की जय घोष से दशाश्वमेध घाट गूंज उठा। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा मां गंगा की आरती में चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर सातों अर्चकों द्वारा मां गंगा की  विशेष आरती की गई। 

साथ ही इसरो की टीम को सफल लैंडिग की शुभकामनाएं की गई। मां गंगा की आरती में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने भारत माता की जय के साथ मां गंगा का आरती की शुरुवात की। साथ ही ISRO टीम को मिशन की सफलता पर बधाई दी। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव समेत हजारों श्रद्धालु आरती में मौजूद रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post