नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से छूटे हुये पाँच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओ के लिए मिशन इंद्रधनुष 5.0 तीन चरणों में चलाया जाएगा इसका पहला चरण 7 अगस्त से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा दूसरा चरण 11 सितंबर से 16 सितंबर तीसरा चरण 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान में 18104 बच्चों व 3028 गर्भवतियों के टिकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संदीप चौधरी ने ये जानकारी गुरुवार को पत्रकारों को दी। सीएमओ ने बताया कि जनपद में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण सत्र चलाया जा रहा है। इसके बावजूद किन्ही कारणों से कई बच्चे व गर्भवती महिलाए टीकाकरण से छूट जाती हैं।
इसी को लेकर सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान तीन चरणों में चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के मद्देनजर समस्त अधीक्षक व प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अभियान में उच्च जोखिम, मलिन बस्तियों, दूरदराज के क्षेत्रों में विशेष जोर दें। साथ ही आशा कार्यकर्ता के माध्यम से घर-घर जाकर सर्वे कराया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डीआईओ डॉ. एके मौर्या ने बताया कि अभियान के तहत टीकाकृत किए गए बच्चों और गर्भवती महिलाओं के कवरेज की एंट्री ई.कवच पोर्टल पर की जाएगी।
Tags
Trending