चंद्रयान 3 की सफलता हेतु गंगा आरती के दौरान हुआ विशेष पूजन

चंद्रयान 3 की सफलता के लिए दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की विशेष आरती हुई, बाबा श्री काशी विश्वनाथ व मां गंगा से प्रार्थना की गई। चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा मां गंगा की आरती के दौरान चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के लिए सातों अर्चकों द्वारा विशेष प्रार्थना की। चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लांच होने पर भी काशी विश्वनाथ की नगरी में दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की विशेष आरती की गई थी। इसके साथ ही चंद्रयान 3 के सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। ईश्वर से सबने प्रार्थना की कि बाबा के आशीर्वाद से यह मिशन पूरा हो। 

इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव समेत हजारों श्रद्धालु आरती में मौजूद रहे। इसी कड़ी में अस्सी घाट पर 1001 दीपों के साथ गंगा आरती में चन्द्रयान-3 के सफलता की कामना की गयी महा मृत्युंजय मंत्र से पूरा असि घाट गूंज उठा। वाराणसी में चन्द्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा पाठ का क्रम जारी हैं। यान के लैंडिंग की पूर्व संध्या पर वाराणसी के अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले गंगा आरती में 1001 दीपों से चन्द्रयान-3 लिखा गया और विशेष गंगा आरती 5 अर्चकों द्वारा किया गया। 

चंद्रयान 3 की सफलता के लिए महादेव की नगरी काशी में आरती से पूर्व अस्सी घाट पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया जिसमें देश-विदेश से आए पर्यटक शामिल रहे। सभी के हाथों में चंद्रयान-3 की तस्वीर दिखाई दे रही थी और सभी ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना की कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड करें।

इसी कड़ी मे गायिका दिव्या दूबे ने अपने भजनों के माध्यम से चंद्रयान-3 की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने गीत और सुर के माध्यम से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हेतु कामना की। इनके साथ तबले पर मोती विश्वकर्मा ने संगत की।

Post a Comment

Previous Post Next Post