चांद पर चंद्रयान-3 की हुई सफल लैंडिंग, शान से लहराया तिरंगा

अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 24 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज गया है।चंद्रयान-3 ने  इतिहास रचा है। 

साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत दक्षिणी ध्रुव पर स्पेसक्राफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बना। आज का ये दिन भारत के लिए बेहद गौरवपूर्ण रहा। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी। मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी के बाद हर कोई काफी खुश नजर आया।

Post a Comment

Previous Post Next Post