चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश में उत्साह, काशी की गंगा आरती में गूंजा वंदे मातरम गीत

चन्द्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद पूरी देश में उत्साह का महौल हैं। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में जहां सफलता के लिए पूजा पाठ की गई तो वहीं सफल लैंडिंग के बाद वाराणसी के अस्सी घाट पर आयोजित होने वाले जय मां गंगा सेवा समिति द्वारा 5 अर्चकों और हजारों श्रद्धालुओं के साथ वंदे मातरम गीत गाकर कर इस जश्न को मनाया गया। आरती में मां गंगा को धन्यवाद और चन्द्रयान-3 चन्द्रमा पर जिस लक्ष्य को लेकर गया हैं वह सफलतापूर्वक करें उसकी कामना की गई। 

आरती के आयोजक आशुतोष ने बताया कि आज हम सभी के लिए गर्व की बात है कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड कर दिया हम अपने सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं और मां गंगा को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हम सभी की मनोकामना को पूरी की। 

बद्री विशाल ने कहा कि कल हम सभी इसी मां गंगा के तट पर 1001 दीप जलाकर मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना किए थे कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड करें और मां ने हमारी बातों को सुना और आज चंद्रमा पर चंद्रयान सफलतापूर्वक लैंड किया। हम सभी ने आज मिलकर वंदे मातरम गीत गाकर इस जश्न को मनाया है और मन से कामना की है कि जिन लक्ष्य को लेकर चंद्रयान चंद्रमा पर गया है उसे लक्ष्य को पूरा कर वापस आए।

Post a Comment

Previous Post Next Post