आर्य महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर हुए विविध आयोजन

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन  आर्य महिला पीजी कॉलेज में किया गया इस मौके पर आकर्षण का केंद्र बनी हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी। भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र और आर्य महिला पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिलीप सिंह पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र व विशिष्ट अतिथि डॉक्टर कृतिका अग्रवाल प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रही। अध्यक्षता नम्रता चौरसिया क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा काशी ने की।हथकरघा दिवस के मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने से हमारा देश आत्मनिर्भर बनेगा जरूरत इस बात की है कि हम स्वदेशी का उपयोग करें और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर इसका असर दिखाई भी देने लगा है तमाम त्योहारों पर जो हम विदेशी वस्तुओं का उपयोग करते थे उसमें काफी हद तक कमी आई है और हम स्वदेशी का उपयोग करना शुरू कर दिए हैं ।

विशिष्ट अतिथि डॉक्टर कृतिका अग्रवाल  प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा  ने अपने उद्बोधन में हथकरघा दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि ब्रिटिश शासन काल में स्वदेशी जागरण अभियान की शुरुआत हुई। इसी कड़ी में हमें हथकरघा दिवस को अपने आत्म सम्मान से जोड़कर देखना चाहिए। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था जो सभी के आकर्षण का केंद्र बनी। इसके साथ ही देश के कोने-कोने से आए 51 बुनकरों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की कड़ी मेंआर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ स्वदेशी अपनाओ की थीम पर आर्य महिला पीजी कॉलेज में कल्चरल वॉक भी किया। इसको सभी ने सराहा।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में गणेश वंदना, भारत के बुनकर - नृत्य, कजरी तथा कालबेलिया नृत्य का आयोजन छात्राओं द्वारा किया गया। 

इसके पूर्व कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण पूजा दीक्षित क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा काशी ने दिया, उन्होंने इस मौके पर इस पूरे आयोजन की सार्थकता पर प्रकाश डाला और हथकरघा दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हमें प्रधानमंत्री की सोच के साथ चलना है और उसे साकार रूप प्रदान करना है। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर रचना दुबे प्राचार्या,आर्य महिला पीजी कॉलेज तथा कार्यक्रम का संचालन पूजा पांडे क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने दिया। मंच पर आयुषी श्रीमाली, नम्रता चौरसिया, बबिता तिवारी, पूजा दीक्षित, मौजूद रही।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post