अंगोला रेलवे के प्रतिनिधिमंडल ने बनारस रेल इंजन कारखाना का किया दौरा

मेसर्स राइट्स के अधिकारियों के साथ सी.एफ.एम. अंगोला रेलवे के दो सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बनारस रेल इंजन कारखाना में डीजल एवं विद्युत लोकोमोटिव निर्माण सुविधाओं को देखने के लिए दिनांक 15.09.2023 को विभिन्न् शॉपों का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में पी.सी.ए./निदेशक मंडल के अध्यक्ष एंटोनियों कोल्हो फर्नांडो दा क्रूज एवं निदेशक तकनीकी कार्यालय नेल्सन अर्नेस्टो नगुम्बे एवं राइट्स के एसडीजीएम/एक्सपोटेक सुमेर सिंह प्रतिनिधिमंडल के साथ थे। बरेका प्रशासन भवन पहुँचने पर सर्वप्रथम मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/उत्पा्दन एवं विपणन सुनील कुमार ने प्रतिनिधिमंडल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। 


तदोपरांत सी.एफ.एम. अंगोला रेलवे प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक बासुदेव पांडा के साथ महप्रबंधक कक्ष में बैठक की। इस दौरान रेल संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। वहीं पूर्व में बरेका निर्मित 03 डीजल रेल इंजन अंगोला को निर्यात किया गया। उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बरेका कार्यशाला की विभिन्न शॉपों जैसे न्यू ब्लॉक शॉप, लाईट मशीन शॉप, इंजन टेस्ट शॉप, लोको असेंबली शॉप आदि का दौरा किया। कारखाना भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल को डीजल एवं विद्युत लोको निर्माण के विभिन्न चरणों से अवगत कराया गया एवं बरेका में उपलब्ध लोको की अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं को भी दिखाया गया। 


बैठक के उपरांत प्रतिनिधिमंडल को उपहार स्वरूप लोको मॉडल प्रदान किया गया। उक्त बैठक में बरेका के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर प्रबीर कुमार साहा, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के.श्रीवास्तव, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/डीजल लोको आर.आर.प्रसाद, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/विद्युत लोको पी.पी.राजू, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/उत्पादन एवं विपणन सुनील कुमार, मुख्य विद्युत इंजीनियर/लोको अरूण कुमार शर्मा आदि ने भाग लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन उप मुख्य विपणन प्रबंधक वैभव सोहाने ने दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post